Pm kisan Samman Nidhi Yojana 2022: देखे नई लिस्ट

आपको तो पता होगा की हमारे देश के किसान हर वक्त कितने परेशान रहते है बल्कि उन्ही के वजह से हम सब अन्न खाते है फिर भी किसान हर वक्त आर्थिक समस्याओं से ग्रशित रहते है। इस समस्या को देखते हुए हमारी सरकार ने pm kisan samman nidhi yojana के नाम से एक योजना जारी की है जिसमे सभी किसानों को हर साल 6000 की धन राशि दी जाएगी। आइए हम आपको इसके बारे में थोड़ा विस्तार से बताते है।

Pm kisan samman nidhi yojana क्या है व उद्देश्य?

दोस्तों, हमारे देश में किसान हर समय परेशान रहता है क्योंकि वह अपने अनाज को बनाने के लिए मेहनत तो करता है किंतु उसका अनाज उच्च धन राशि में नही बिकता जिससे की आज हमारे देश के अन्नदाता बहुत कष्ट में है। इस समस्या का समाधान करने के लिए हमारे देश की सरकार द्वारा एक नई पहल की गई है जिसमे सभी किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक मदद की जा सकेगी।

मित्रो, सरकार ने यह योजना मात्र किसानों की सहायता करने के उदेश्य से ही जारी की है। सरकार का मुख्य उद्देश्य की हमारे देश के अन्नदाता को किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न हो सके। सरकार ने इस योजना को इसीलिए ही जारी किया है की किसी भी किसान को आर्थिक कष्ट न हो और सभी किसान किसी के आगे हाथ न फैलाए। सरकार सभी किसानों को समाज के बहुत बड़ा हिस्सा बताने की कोशिश भी कर रही है।

Pm kisan samman nidhi yojana के लिए पात्रता ?

सरकार ने इस योजना के लिए भी कुछ शर्ते रखी है जिसको सभी किसानों को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए ताकि वह भी इसका लाभ ले सके। आइए हम आपको अपने लेख के माध्यम से इसके लिए पात्रता को बताते है –

  • इस योजना के लाभ के लिए सरकारी नौकरियां करने वाले जनप्रतिनिधि, इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोग शामिल नही है। किंतु इनमे से कुछ ऐसे भी है जिनके पास खेती योग्य जमीन है उनमें से कुछ लोगो को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • चतुर्थ श्रेणी या कर्मचारी या मल्टी टास्किंग स्टाफ के तौर पर जुड़े लोग इसके तहत खुद को रजिस्टर करा सकते हैं।
  • अगर किसी ने अपनी खेती योग्य जमीन का इस्तेमाल किसी और कार्य के लिए किया है तो उसको इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिसकी जमीन बंजर हो गई है इसको उसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसका लाभ ग्रामीण और शहरी दोनो किसान ले सकते है।
  • अगर इस योजना के किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी जमीन जिसके नाम होगी उसको इसका लाभ मिल सकेगा।
Pm kisan samman nidhi yojana आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज ?
  • मोबाइल नंबर
  • जमीन की खतौनी
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट का विवरण

Pm kisan.gov.in registration कैसे करें?

अब मैं आपको यहां पर pm kisan samman nidhi yojana में आवेदन कैसे करें ये बताते है, इसमें आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरण है –

  • आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको इसमें फॉर्मर ऑप्शन पर जाना है।
  • अब आपको न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन पर जाना है।
  • अब आपके सामने नए पेज पर एक फॉर्म ओपन होगा उसको भरना है।
  • अब आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
मोबाईल ऐप के जरिए भी कर सकते है आवेदन ?

मित्रो, सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए अपना एक ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम  kisan Rath है। इस ऐप में आपको वह सारी जानकारी मिलेगी जो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देखने को मिलती है। इस ऐप के माध्यम से भी आप pm kisan samman nidhi yojana में आवेदन कर सकते है।

Pm kisan samman nidhi kyc कैसे करें ?

पहले तो सरकार द्वारा सभी किसानों को इसका लाभ तुरंत मिल जाता था, किंतु 10 किस्त का लाभ लेने के लिए सभी को kyc करना आवश्यक है तभी सभी लाभार्थी इसका लाभ ले पाएंगे। तो आइए हम आपने अपने लेख की सहायता से pm kisan samman nidhi yojana kyc कैसे करें इसके बारे ने बताता हूं –

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब इसमें e kyc के ऑप्शन पर जाए।
  • अब आपको अपना आधार नंबर भरकर सर्च करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने Beneficiary Data खुल कर आएगा
  • अब मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही प्रकार भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें
  • इस प्रकार से आपका किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केवाईसी पूर्ण हो जाएगी

Pm kisan samman nidhi check कैसे करें ?

दोस्तों, अगर आपने भी pm kisan samman nidhi yojana में आवेदन किया है और यह जानना चाहते है की आपकी धन राशि आपके खाते में आईए है या नही तो इसके लिए आपको कुछ नही करना है। आपके बैंक अकाउंट में आपका नंबर तो लगा ही होगा उसके जरिए आपके पास मैसेज आ जायेगा की आपके pm kisan samman nidhi yojana की धन राशि आई हैं।

इसके अलावा भी आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके pm kisan samman nidhi check कर सकते हैं-

  • इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  • Beneficiary status पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भरे।
  • Get status पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपकी beneficiary list खुल जायेगी।

pmkisan.gov.in Login

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन का ऑप्शन दिया गया है

  • सबसे पहले आपको Kisan Samman Nidhi List ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको आपको login का विकल्प दिखाई देगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको अपने User ID और Paasword , Image Code आदि भरना होगा | सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपका लॉगिन हो जायेगा |

Also read – Pradhan Mantri Yuva Yojana 2022: जाने लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Pm kisan beneficiary list कैसे देखें ?

आपको इसको देखने के लिए निम्नलिखित चरणों को पूरा कर सकते है –

  • इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • Pm kisan.gov.in login करें।
  • अब फॉर्मर कॉर्नर पर जाए।
  • अब अपनी जानकारी भरें
  • अब आपको get report पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने साई लिस्ट खुल जायेगी।

Pm kisan samman nidhi yojana के लाभ ?

दोस्तों, सरकार द्वारा इस योजना को जारी करने के बाद बहुत से लोगो को बहुत लाभ हुआ है जो की बहुत अच्छी बात है आइए हम आपको बताते है की pm kisan samman nidhi yojana के क्या क्या लाभ है ?

  • सभी ईक्षुक किसान इसके माध्यम से धन राशि पा सकते है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नही आपको घर बैठे ही pm kisan samman nidhi yojana portal पर आवेदन कर सकते है।
  • इस योजना के माध्यम से सभी किसान को मुफ्त में साल में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता की जायेगी।
  • इस योजना के द्वारा दिया गया पैसा सीधा आपके अकाउंट में आएगा।
  • इस योजना के जरिए सभी किसान अपनी आजीविका को बेहतर बना पाएंगे।
  • इस योजना के जरिए सभी किसान आत्म निर्भर और सशक्त बनेंगे।
  • इस योजना में ग्रामीण और शहरी दोनो किसान लाभ ले पाएंगे।
  • इस योजना के लाभार्थी 5 साल तक हर साल 6000 की धनी राशि पा सकेंगे।

Also read – Bhamashah Yojana 2022: जाने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और लाभ

पीएम किसान योजना के तहत अपात्र श्रेणियाँ

  • संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
  • पूर्व और वर्तमान मंत्रियों / राज्य मंत्रियों और लोक सभा / राज्यसभा / राज्य विधान सभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान महापौर।
  • केंद्र / राज्य सरकार के मंत्रालयों / कार्यालयों / विभागों और इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय / स्वायत्त संस्थान और सरकार के अधीन स्थानीय निकाय के नियमित कर्मचारी
  • सभी सुपरनैचुरेटेड / रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी मासिक पेंशन रु। 10,000 / – अधिक है
  • अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत होते हैं और अभ्यास करते हैं।

किसान सम्मान निधि योजना अपात्र किसान

  • वह किसान जो संवैधानिक पद पर तैनात हैं।
  • जिला पंचायत सदस्य।
  • पार्षद।
  • विधायक।
  • पूर्व या वर्तमान सांसद।
  • राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी।
  • पेंशनभोगी।
  • आय कर देने वाले किसान।

Also read –

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट की कुछ मुख्य बातें

  • किसानों के लिए चलाई गई यह योजना शत-प्रतिशत सरकार के द्वारा वित्त पोषित है |
  • यह योजना किसानों के लिए 01 दिसंबर 2018 से कार्य कर रही है |
  • इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसानों को सरकार द्वारा तीन किस्तों में रुपए 6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है यानी हर 4 माह बाद किसानों के खाते में सरकार द्वारा ₹2000 डाले जाते हैं |
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है |
  • किसानों के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से यह धनराशि दी जाती है |
  • योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने से पहले प्रत्येक किसान को सरकार द्वारा नामित स्थानीय पटवारी / राजस्व अधिकारी / नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) से संपर्क करना होगा।
  • कॉमन सर्विस सेंटर को फीस के भुगतान पर योजना के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए अधिकृत किया गया है।
  • पोर्टल में किसान कॉर्नर के माध्यम से किसान अपना स्व-पंजीकरण भी कर सकते हैं।
  • पोर्टल में किसान कॉर्नर के माध्यम से किसान अपने आधार डेटाबेस / कार्ड के अनुसार अपना नाम पीएम-किसान डेटाबेस में भी संपादित कर सकते हैं।
  • प्रत्येक किसान पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से अपने भुगतान की स्थिति को जान सकता है |

Qus- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुवात कब हुई ?

Ans- 01 दिसंबर 2018 से यह योजना सभी किसानों के लिए उपलब्ध है।

Qus- यह योजना मुख्य रूप से किसके लिए जारी गई है।

Ans- मुख्य रूप से यह योजना किसानों के लिए जारी की गई है।

Qus- प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का उद्देश्य ?

Ans- यह योजना सरकार द्वारा चलाई गई है जिसमे उसका मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है जिससे किसान आत्म निर्भर, और सशक्त बन सके।

निष्कर्ष: दोस्तों, आज मेने आपको अपने लेख की सहायता से यह बताया है की Pm kisan samman nidhi yojana क्या है ?, Pm kisan samman nidhi yojana का उद्देश्य ?, Pm kisan samman nidhi yojana के लाभ ?,Pm kisan samman nidhi yojana के लिए पात्रता? Pm kisan.gov.in registration कैसे करें?,Pm kisan samman nidhi kyc कैसे करें ? और Pm kisan samman nidhi check कैसे करें ? इन सबके बारे में विस्तार से बताया है जिसकी सहायता से आपके मन में कोई भी सवाल नही बचा होगा।

मैं आशा करता हूं की मेरे लेख के द्वारा आपको लाभ पहुंचा होगा और मेरी दी गई जानकर आपको पसंद आई होगी।

Leave a Comment