यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट 2022: upbocw.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

हम इस लेख में आपको श्रम विभाग योजना ( Shram Vibhag Yojana ) के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे बताएंगे। श्रम विभाग योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? श्रम विभाग योजना के लाभ क्या है ?  श्रम विभाग योजना में कौन आवेदन कर सकता है ? जैसे सवालों के जवाब के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़े।

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग योजना लिस्ट का उद्देश्य ?

दोस्तों, हम सबको पता है की हमारे देश के मजदूर हमेशा अपनी आर्थिक स्थति से परेशान रहते है। इसी बात का ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश श्रम विभाग योजना लिस्ट को जारी किया गया है। ऐसी योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिको की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है जिससे उनका जीवन भी सुखीपूर्वक बीते। यही एक मुख्य उद्देश है की कोई भी श्रमिक भूखा न रहे और हर कोई श्रमिक सरकार द्वारा अन्य योजना का लाभ भी उठा सके।

यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट 2022 – श्रम विभाग की योजनाएं 2022 की लिस्ट

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं जारी की गई है, आइए हम आपको श्रम विभाग की योजनाएं Online के अंतर्गत आने वाली योजनाएं की पूरी जानकारी देते है। श्रम विभाग की सभी योजनाएं निम्नलिखित है –

1: शिशु हितलाभ योजना :- श्रम विभाग योजना की शिशु हितलाभ योजना के तहत बेटी के जन्म होने पर 12 हजार और बेटा होने पर 10 हजार की राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ मजदूर के दो बच्चो को ही मिलता है। शिशु हितलाभ योजना का लाभ सिर्फ दो वर्ष तक ही मिलता है और दूसरे वर्ष का लाभ भी सिर्फ जीवित शिशु को ही दिया जाता है।

2: पेंशन योजना :-  श्रम विभाग योजना की पेंशन योजना का लाभ पंजीकृत होने वाले श्रमिकों को 1 हजार की वित्तीय राशि जीवन भर दी जाएगी।

3: मातृत्व हितलाभ योजना :- इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं के डिलिवरी के दौरान 3 माह का वेतन दिया जाता है और साथ ही 1 हजार रुपए चिकित्सा बोनस के रूप में दिया जाते हैं इस योजना का मुख्य उद्देश माता को पोस्टिक आहार की व्यवस्था करना है।

4: बालिका मदद योजना :- जिन बेटियों के जन्म के एक वर्ष के अंदर माता-पिता ने पंजीकरण करवाया है उन्हे ही लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत श्रम विभाग 18 से अधिक उम्र की बालिकाओं को 20 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ गोद ली हुई या दूसरी बेटी को भी मिलती हैं।

5: अक्षमता पेंशन योजना :-  श्रम विभाग योजना की इस योजना का लाभ गंभीए बीमारी जैसे कैंसर, लकवा आदि से पीड़ित असक्षम मजदूरों को दिया जाता है। 50 प्रतिशत या उससे अधिक असक्षम मजदूरों को आजीवन 1 हजार रुपए दिए जाते हैं।

6: मृत्यु एवम विकलांगता सहाय योजना :- इस योजना के तहत मजदूर की दुर्घटना या मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए टेंपररी रूप में व 4 लाख रुपए सावधि जमा रूप में दी जाती है। कोई मजदूर घटना में स्थाई रूप से विकलांग हो जाए तो 3 लाख और अस्थाई रूप से हो तब 2 लाख की सहायता राशि दी जाती है।

7: पुत्री विवाह अनुदान योजना :- पंजीकृत श्रमिकों को शादी में 51000 रुपए की भेट दी जाती है। अंतर जातीय विवाह में 55000 की राशि भेट दी जाती है।

8: अंत्येष्टि सहायता योजना :- पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 25000 की सहायता राशि दी जाती है। आत्महत्या के मामले में कोई सहायता नही दी जाती।

9: कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवम प्रमाणन योजना :-  इस योजना के तहत श्रमिको की अविवाहित बेटियों, पत्नी, श्रमिक, 21 से कम उम्र के बेटे को ट्रेनिंग दी जाती है।

10: आवास सहायता योजना :- पंजीकृत श्रमिक को घर बनाने के लिए 1 लाख की राशि दो किस्तों में दी जाती है। घर हो तब मरम्मत के लिए 15 हजार दी जाती है। लाभ लेने के लिए पक्का मकान नही होना चाहिए।

11: सौर ऊर्जा सहायता योजना :- इस योजना में जिन श्रमिक के बच्चे 9वी से 12वी में पढ़ रहे हैं उन्हें 2 एलईडी बल्ब, 1 डीसी फेन, 1 सोलर पैनल, 1 चार्जिंग कंट्रोलर, 1 मोबाइल चार्जर दी जाती है।

12: मेघावी छात्र पुरुष्कार योजना :- जो छात्र 5वी से 8वो कक्षा में 70% या उससे अधिक तथा 9वी से प्रोफेशनल कोर्स में 60% से अधिक अंक लाते हैं उन्हें 4 से 22 हजार की पुरुष्कर राशि दी जाती है।

13: साइकिल सहायता योजना :- इस योजना में साइकिल के लिए 3000 रुपए दिए जाते है।

14: गंभीर बीमारी सहायता योजना :- गंभीर बीमारी के उपचार का सारा खर्च बोर्ड उठाता है।

15: मध्याह्न भोजन सहायता योजना :- श्रमिको को 10 रुपए में भरपेट खाना दिया जाता है।

Also read – मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना 2022

Shram Vibhag Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? :

श्रम विभाग योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं आप घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से या फिर साइबर कैफे जा कर कुछ मिनिटो में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाना है। अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर श्रमिक सेक्शन पर जाकर के श्रमिक पंजीयन/संशोधन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना सही आधार कार्ड नंबर, मंडल नाम, जनपद नाम, मोबाइल नंबर, आवेदन/पंजीयन नंबर भरना है।
  • अब आवेदन संशोधन पर क्लिक करना है जिससे एक नया पेज फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में पूछी गई सारी सही जानकारियां भरे और साथ ही जरूरी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करें।
  • फॉर्म भरने और दस्तावेज अटैच करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। यहां आवेदन की प्रक्रिया पूरी होती है।

आवेदन संख्या कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • आपको होम पेज पर श्रमिक सेक्शन पर जाना है।
  • अब आपके सामने आवेदन संख्या देखने का विकल्प आएगा उस पर जाए।
  • अब इसमें आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरना है।
  • अब आपको सर्च के ऑप्शन पर जाना है।
  • अब आपके सामने आपकी आवेदन संख्या आ जायेगी।

Also read – Indira Gandhi Awas Yojana 2022: IAY.NIC.IN लिस्ट यहाँ देखें

आवेदन की स्थति कैसे देखें ?

  • सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको श्रमिक के सेक्शन पर जाना है।
  • अब आपके सामने पंजीयन की स्थिति का ऑप्शन आएगा उसमे जाए।।
  • अब इसमें आपको अपना पंजीयन संख्या और मोबाइल नंबर भरना है।
  • अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपकी आवेदन की स्थति आ जायेगी।

लाभार्थी की सूची कैसे देखें ?

  • आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको श्रमिक के सेक्शन पर जाना है।
  • अब आपको श्रमिक की सूची के ऑप्शन पर जाना है।
  • अब आपको अपना जनपद और कार्य की प्रकृति को भरना है।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लाभाथी की सूची सामने आ जाएगी।

Also read – Bihar Student Credit Card Yojana 2022 – आवेदन कैसे करें, उद्देश्य और लक्ष्य ब फाएदे?

श्रमिक सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें ?

  1. सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. अब आपको श्रमिक के ऑप्शन पर जाना है।
  3. अब आपको श्रमिक सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर जाना है।
  4. अब आपको अपनी आधार संख्या और आवेदन संख्या भरनी है।
  5. अब आपको सर्च के ऑप्शन पर जाना है।
  6. अब आपके सामने आपका श्रमिक सर्टिफिकेट खुल जाएगा।
  7. अब आपको सर्टिफिकेट डॉउनलोन करने का विकल्प आ जायेगा।
  8. अब आपका श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।

Qus- श्रम विभाग योजना की शुरुवात कब हुई ?

Ans- श्रम विभाग योजना की शुरुवात 2021 में हुई थी।

Qus- E shram card क्या है ?

Ans- यह एक सरकार द्वारा जारी किया गया कार्ड है। जिससे सरकार के पास सभी श्रमिको की जानकारी पहुंचेगी जिसके जरिए सरकार श्रमिको को सीधा लाभ दे सकेगी।

Qus- E shram card की वैधता कब तक है ?

Ans- दोस्तों, आपको बता दूं की इस कार्ड की वैधता जीवन भर के लिए होती है। आपने जब यह कार्ड बनवाया उसके बाद से आपका सारे जीवन भर इसके लाभ मिलते रहेंगे।

Qus- E Shram card बनवाने का शुल्क क्या है ?

Ans- मित्रो, मैं आपको बता दूं की इसको अगर आप कॉमन सर्विस सेंटर से बनवाते है तो आपसे कोई भी शुल्क नही लिया जाता है। किंतु अगर आप उसमे कुछ अपडेट कराते है तो आपको 20 रुपए का भुगतान करना होगा।

Qus- E shram card को कब कब अपडेट कराना होता है?

Ans- यह जरूरी नही है की आप इसको अपडेट कराए। किंतु अगर आपको इसमें किसी प्रकार का बदलाव कराना है तो आप इसको कभी भी करा सकते है।

निष्कर्ष: मित्रो, आज मेने आपको अपने इस लेख के माध्यम से श्रम विभाग योजना के प्रकार, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, सूची कैसे देखें और श्रमिक सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें इन सबके बारे में विस्तार से बताया है। मैं आशा करता हूं की मेरे द्वारा दी गए जानकारी से आपके मन के सभी सवाल समाप्त हो गए होंगे। अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमको comment करके अवश्य बताए।

Leave a Comment